झाबुआ लाइव के लिए विपुल पांचाल की रिपोर्ट- राजपूत करणी समाज ने आज झाबुआ के राजवाड़ा पर संजय लीला भंसाली का पुतला दहन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संजय लीला भंसाली द्वारा पद्मावती फिल्म का निर्माण किया जा रहा है जिसमे कथित तौर पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है और फिल्म में महारानी पदमनी के प्रेम प्रसंग को अलाउद्दीन खिलजी के साथ गलत तरीके से दर्शाया जा रहा है जो की गलत है इस फिल्म को बनाना बंद करे नहीं तो राजपूत करणी सेना उग्र आंदोलन करेगी। Post navigation राह देखते रहे ग्रामीण, जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर में नहीं पहुंचे कलेक्टर आदिवासी सम्मेलन : समाज में फैली कुरीतियों व बुराइयों को दूर करने के लिए हुई परिचर्चा