झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर का आयोजन पेटलावद जनपद की बोलासा पंचायत में आयोजित किया गया जिसमें जिला स्तर से कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। ग्रामीण करते रहे इंतजार- जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर में ग्रामीण जन कलेक्टर के आने काम इंतजार करते रहे परंतु क्लेक्टर भी जिला स्तरीय शिविर में नहीं पहुंचे। एसडीएम ने सुनी समस्या- ग्रामीणों की समस्या को सुनने के लिए पेटलावद एसडीएम सीएस सोलंकी और जनपद सीईओ यादव मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याएं जानी और उन्हें हल करने के लिए निर्देश दिए। लोक कल्याण शिविर में आला अधिकारी तो नदारद रहे लेकिन इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मालू डामोर, सांसद प्रतिनिधि प्रदीपसिंह तारखेड़ी, बोलासा सरपंच आदि मौजूद थे। Post navigation अनुसूचित जाति-जनजाति सम्मेलन में सांसद भूरिया करेंगे शिरकत पद्मावती फिल्म के विरोध में राजपूत करणी सेना, फूंका संजय लीला भंसाली का पुतला