झाबुआ। 29 जनवरी रविवार को थांदला स्थित नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण में प्रात: 11 बजे से जिला स्तरीय अनुसूचित जाति-जनजाति सम्मेलन एवं जनवेदना सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, मानसिंह डोडिया कॉडिनेटर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी जनवेदना कार्यक्रम, अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के राष्ट्रीय संयोजक एवं मध्य्प्रदेश के प्रभारी जयदीप कालिया, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश संयोजक संदीप सेहलोत कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र धमान एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त बैठक में विशेष रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, कार्यवाहक अध्य्क्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, युवा नेता डॉ. विक्रांत भूरिया, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, रतनसिंह भाबोर, वालसिंह मेडा, रूपसिंह डामोर, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नंदलाल मेण, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कलावती मेडा, लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाबोर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाह, कांग्रेस नेता जसवंत सिंह भबोर, राजेश डामोर सहित जिला कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस एवं विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *