झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- पेटलावद नगर के मध्य गांधी चौक चौराहे पर स्थित गांधी प्रतिमा का सौंदर्यीकरण नगर परिषद द्वारा किया गया जिसका लोकार्पण बुधवार को सुबह किया गया जिसमें मुख्य रूप से नप अध्यक्ष संगीता विनोद भंडारी उपस्थित थी। गांधी चौक में गांधी प्रतिमा स्थल स्थापना के कई वर्षो के बाद जीर्णशीर्ण हो गया था जिस पर नगर परिषद ने प्रस्ताव पारित कर इसका सौंदर्यीकरण करवाया और 26 जनवरी का इसका लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद किरण संजय कहार,नप उपाध्यक्ष आजाद गुगलिया, एसडीएम सीएस सोलंकी, विनोद भंडारी, हेमंत भट्ट, शंकर राठौड, प्रकाश मुलेवा, राकेश मांडोत, राजेश यादव, सीएमओ एलएस डोडिया, स्वच्छता निरीक्षक आनंद विजय सिंह राठौर, एल्डरमैन भारत सिंह चौहान, दशरथ देवदा आदि उपस्थित थे. Post navigation एसडीएम ने छात्रावास में मनाया गणतंत्र दिवस कोटेश्वर धाम में गंगा स्नान कर मौनी अमावस्या मनाई