Trending
- राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ भगोरिया
- आगजनी में 15 लाख का नुकसान, मंत्री एवं सांसद ने परिवार को भरपूर मदद का आश्वसन देते हुए सहयोग करने को कहा
- नानपुर भगोरिया में उमड़ा अभूतपूर्व जनसैलाब, महेश पटेल ने ढोल बजाकर जमाया रंग—सैकड़ों कांग्रेस नेता-पदाधिकारी रहे उपस्थित
- सिविल अस्पताल पेटलावद में सर्विकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ
- उदयगढ़ भगोरिया में युवा मोर्चा का अनोखा सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट की हाथ से बनी पेंटिंग व हनुमान जी का गोटा
- सिरवी समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया होलिका दहन का डंडा रोपण
- पेटलावद पुलिस की सख्त कार्यवाही -बदनावर-पेटलावद स्टेट हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम करने वाले 42 व्यक्तियों के विरुध्द किया मामला दर्ज
- छोटे से गांव वड़ी में दूसरे वर्ष भी भगोरिया पर्व धूमधाम से मनाया
- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ने वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया
- अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर चौराहे का नाम करण हुआ
झाबुआ । हिजरी महीने के मुताबिक रबिउल आखर माह की 20वीं तारीख को बोहरा समाज के 52वें धर्मगुरू सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन का जन्मदिन मनाया जाता है। वही 53 वें धर्मगुरू सैयदना अबु जाफरु सादिक आली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहेब (त.उ.स) की भी सालगिरह साथ मे मनाई जाती है। ज्ञातव्य है कि 53वें धर्मगुरू सैेयदना अबु जाफरु सादिक आली कदर मुफद्दल सैफुद्दिन साहब (त.उ.स) की सालगिरह वेैसे तो रमजान माह की 23 वीं तारीख को जागरण की रात के साथ मनाई जाती है किन्तु उनके कहे अनुसार 52 वें धर्मगुरू के जन्म दिन के साथ ही 53वें धर्म गुरू की सालगिरह बोहरा समाज में मनाई जाती है । इसी कड़ी में स्थानीय दाउदी बोहरा समाज के नुरूद्दीन भाई पिटोलवाला के अनुसार स्थानीय दिलीपक्लब परिसर से दोपहर 3.30 बजे से इज्जी स्काउट बैंड के साथ बोहरा समाज का भव्य एवं अनुशासित जुलस निकाला गया जो बस स्टैंड होकर थांदला गेट, चन्दशेखर आजाद मार्ग बाबेल चौराहे से लक्ष्मीबाई मार्ग होता हुआ राजवाडा होकर आजाद चौक होता हुआ स्थानीय बोहरा मस्जिद पर समापन हुआ। समाज के नुरूद्दीन भाई बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि जुुुलूस मे जहां अग्रणी पंक्ति में बेंड चल रहा था वही समाज के युवा जिंदाबाद जिंदाबाद गीत संगीत के साथ गा रहे थे । इसके पीछे घेडे पर सवार बच्चे चल रहे थे। इनके पीछे कारों का काफिला और इसके बाद समाज की छोटी बालिकाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए हाथों में तख्तिया लिए चल रही थी। इजी स्काउंट बैंड, मुर्तजा भाई स्काउट इज्जी बैंड मार्शल के नेतृत्व में बैंड की कर्णप्रिय धुनों के साथ समाजजनो ने सहभागिता की वही समाज के गणमान्य जनों सहित समाजों जिनमें मुल्ला शब्बीर कमल टाकीज, मुल्ला शब्बीर सीमेंटवाले, जौहर, अब्बास, मुर्तजा, हुसैनी, फकरूद्दीन बगीचावाला, असगरभाई कथीरवाला सहित बडी संख्या में बच्चों ने भागीदारी की। इस साल 53वें धर्मगुरू सैयदना साहब सूरत (गुजरात) में अपनी दिव्य उपस्थिति में उक्त जन्मदिवस के आयोजित कार्यक्रम में भाग लेगे। जुलूस मस्जिद पर पहुंचने के बाद वहां मजालिस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर में जगह जगह मुख्य चौराहों पर बोहरा समाज के इस जुलूस का नगरवासियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया।