झाबुआ। आयुक्त मनरेगा मप्र शासन रघुराजन ने सोमवार को जिले के रामा ब्लाक की ग्राम पंचायत रोटला, दूधी उमरकोट एवं झाबुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत उमरी एवं देवझिरी पंडा में रोजगार गारंटी योजनांतर्गत चल रहे निर्माण कार्यो की हकीकत जानने के लिए भ्रमण किया। इस दौरान रघुराजन ने ग्रामीणों से भी चर्चा की एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना में निर्माण कार्यो में जितने मजदूरों की संख्या होना चाहिए उससे काफी कम है। निर्माण कार्यो में अधिक से अधिक मजदूर लगाये। भ्रमण के दौरान आयुक्त रघुराजन के साथ प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत अनुराग चौधरी, जिला पंचायत एसीईओ निशिबाला सिंह, ईई आरईएम चौहान, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत अभियान सुमन सहित शासकीय सेवक उपस्थित थे। Post navigation कहानी प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए तीन विद्यार्थियों का चयन अंतर्राष्ट्रीय योग स्पर्धा में गरिमा ने जीता स्वर्ण पदक