झाबुआ। राष्ट्रीय कांग्रेस तथा प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस द्वारा आगामी 6 जनवरी को नोटबंदी को लेकर उपजी अव्यवस्थाओं के विरोध में राष्ट्रीय कांग्रेस के समन्वयक मानसिंह डोडिया एवं क्षेत्रीय सांसद पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रभावी रैली एवं जिला अध्यक्ष कार्यालय का घेराव किया जाकर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें महिलाएं भी थालियां बजाकर मोदी सरकार के नोटबंदी के विरोध में प्रदर्शन करेंगी। जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने बताया कि धरना प्रदर्शन में जिले की महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस सहित जिले के हजारों कांग्रेसजनों के अतिरिक्तर बड़ी संख्यार में लोग भाग लेंगे। मेहता ने बताया कि प्रात: 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय पर इकठ्ठा होने के बाद नगर के प्रमुख मार्गों से विरोध प्रदर्शन रेली निकाली जाएगी जो कलेक्टोरेट कार्यालय प्रांगण मे विशाल धरना प्रदर्शन के साथ आमसभा में तब्दील हो जाएगी तथा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिले में इस प्रदर्शन को मूर्तरूप देने के लिए केन्द्रीय समन्व्यक मानसिंह डोडिया ने तथा सांसद भूरिया ने आवश्यक निर्देश कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को दिए है। थांदला विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, पेटलावद विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक वालसिंह मेडा तथा झाबुआ में युवा नेता डॉ विक्रांत भूरिया, जिला पंचायत अध्यथक्ष कलावती भूरिया को विशेष दायित्व सौंपा गया। Post navigation पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद कांग्रेस का काफिला निकला बैलगाड़ी पर युवा दिवस के उपलक्ष्य मे 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार होगा