अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 132वां स्थापना दिवस जिला कांग्रेस कार्यालय उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान कांग्रेस का झंडा कार्यालय पर फहराया गया। इसके बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरदार सिंह पटेल ने आजादी से पूर्व व बाद के बाद के कांग्रेस पार्टी के योगदान को विस्तारपूर्वक बयान किया। जिला कार्यवाहक अध्यक्ष महेश पटेल ने कांग्रेस पार्टी द्वारा देश में किए गए विकास पर अपना उद्बोधन दिया एवं बारी बारी से जिले के वरिष्ठ नेताओ ने अपनेे विचार कार्यकर्ताओ के समक्ष रखे। उक्त कार्यक्रम के दौरान जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मिश्रीलाल राठौड़, मांगीलाल थेपडिय़ा, अब्दुल शकूर, एसके टेलर, रामचन्द्र थेपडिय़ा, अब्बास भाई, प्रकाश चन्द्र जैन, इसुब भाई, घनश्याम मामा का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के राजेन्द्र पटेल, मुकेश पटेल, राधेश्याम डी पार्षद, ओमप्रकाश राठौर, अनिल थेपडिय़ा, मीडिया प्रभारी शमीउद्दीन चन्देरी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सारडा़, लोकसभा महासचिव जहीर मुगल, पार्षदगण भूरसिंह डावर, राजु बामनिया, जोबट क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी सुमेरसिंह अजनार आम्बुआ क्षेत्र के कांग्रेसी बृजेश खंडेपलवाल, इरफान मंसूरी, गोपाल राठौड़, सोनु गुप्ता, शाकिर भाई बोहरा धनराज राठौड़, राहुल राठौड़, सुधीर थेपडिय़ा, राजीव राठौड़, सोनू वर्मा, अरबाज मकरानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन ओमप्रकाश राठौड़ ने किया एवं आभार सुरेश शारडा ने माना। Post navigation 30 ग्रामों के लोग समाज की कुरीतियों और बुराइयों को करेंगे दूर स्थापना दिवस पर कांग्रेस पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी