अलीराजपुर Live के लिए ” नानपुर” से जितेंद्र वाणी की EXCLUSIVE रिपोर्ट अलीराजपुर जिले के नानपुर थाने के अंतर्गत एक नाबालिग के साथ जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार करने का मामला प्रकाश मे आया है । नानपुर थाना प्रभारी ” सीताराम उपाध्याय ” ने बताया कि खरपाई गांव की एक किशोरी ने कल देर रात यह रिपोर्ट दज॔ करवाई है कि सुरेश नामक एक युवक ने उसके साथ उस समय बलात्कार किया जब वह रेत भरने के बाद पानी पीने गयी थी । पुलिस ने किशोरी की फरियाद पर आरोपी के खिलाफ आयपीसी की धारा 376 / 506 के तहत मामला दज॔ किया गया । इस संबंध मे आरोपी पक्ष ने आरोपों का खंडन करते हुए राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मामला दज॔ करवाने की बात कही है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है । Post navigation पेटलावद के हितग्राहियों से भरा वाहन हादसे का शिकार , 13 लोग घायल 31 मार्च के बाद सीमा से ज्यादा पुराने नोट मिलने पर होगी चार साल की जेल