झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- आदर्श पब्लिक स्कूल पेटलावद द्वारा स्नेह सम्मेलन उत्सव गत दिवस उल्लासपूर्वक मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एमएल फूलपगारे सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त, एमएस सोलंकी जिला शिक्षा अधिकारी रहे, अध्यक्षता मोतीलाल गामड़ ने की। इस अवसर पर मैदानी खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें व्हालीबाल, क्रिकेट,कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, गोला-फेंक, भाला-फेंक तस्तरी फेंक और चेयररेस आदि सम्पन्न हुई। इसके अलावा छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई जिसे दर्शकों ने बहुत सहराना की। इस दौरान विज्ञान प्रदर्शनी में विज्ञान, कृषि और कामर्स संकाय के छात्र छात्राओं द्वारा सुंदर माडल्स और चार्ट बनाए गए। विजेताओं को संस्था की ओर से ट्राफी वितरित की गई। संस्था के प्राचार्य वर्षा मेड़ा और संचालक एनएस भारतीय ने स्वागत भाषण दिया. कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक मारकुस वसुनिया ने किया और आभार प्रदर्शन अभय व्यास ने माना. Post navigation 1800 घरों तक नगर परिषद ने जानी नगरवासियों की समस्याएं सूरज जब भी पश्चिम में पहुंचा डूब गया है. : मुनि सुरेश कुमार