झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- नगर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी भंवरलाल बाफना के पौत्र एवं पत्रकार मयंक बाफना के बड़े भाई वैभव पिता स्व.सुभाष बाफना का अल्पायु में आकस्मिक निधन हो गया। वैभव के निधन का समाचार मालूम होते ही ग्राम में शोक की लहर छा गई। व्यवसायी सुनील बाफना, विनोद बाफना, संजय बाफना के भतीजे वैभव का अंतिम संस्कार त्रिवेणी मुक्तिधाम रतलाम पर किया गया। अंतिम यात्रा में बामनिया से भी बड़ी संख्या में समाजजनों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अप्र्रित की। उठावना कार्यक्रम 15 दिसम्बर गुरूवार को रतलाम में रखा गया है। वैभव के निधन पर बामनिया के पत्रकार संघ द्वारा एक आपात बैठक कर श्रद्धांजलि अर्पित की। Post navigation जिनको भगवान ने बनाया वही अब भगवान बन बैठे : पंडित कमलकिशोरजी 200 से नहीं बल्कि दो पकवानों से भूख मिट जाती है : कमलकिशोरजी