झाबुआ लाइव के लिए रंभापुर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- ग्राम पंचायत रभांपुर में जनचौपाल का आयोजन किया गया जिसमें जनपद पंचायत मेघनगर नोडल अधिकारी महेश कदम द्वारा समस्यों का सुनी गई व शिकायत आवेदन प्रप्त किए गए जिसमे रभांपुर पंचायत सचिव द्वारा सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई व हितग्राहियों से चर्चा। इस योजनाओं में से किन को लाभ मिला पूछा गया एवं जिनको लाभ नहीं मिला उनको भी योजनाओं की जानकारी दी गई व पेंशन संबंधित वद्धा 34, विधवा 46, सामाजिक सुरक्षा 20 जिनको 150 रुपए मिल रहे थे उसे 300 रुपए मिलेंगे, बहुविकलांग एक, विकलांग 6, निकस्त 6, कन्या अभिवादक 7 को योजनाओं का लाभ मिल रहा हैं। ऐसे में कुछ अधिकारी जनचौपाल में रहे नदारद स्वास्थ विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग ऐसे में ग्रामवासियों द्वारा बताया की गांव में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से अधेरा छा रहा है जिसके चलते चोरियां बढ़ रही है। सरंपच बाबू गणवा, सचिन गोयल, सहायक सचिव जगदीश, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, पत्रकार अभय जैन, देवीसिंह भूरिया, भूपेंद्र बरमंडलिया, पकज रांका, सडिया बेरावत, पूनमचन्द्र मेरावत, कडवा बसोड, पंचगण व ग्रामवासी मौजूद थे। Post navigation बीमारी से तंग आकर वृद्ध किया आत्महत्या का प्रयास नुक्कड़ नाटक कर दिया बालिका शिक्षा का संदेश