झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- नगर में विराजित साध्वी रत्नत्रयाश्रीजी व तत्वत्रयाश्रीजी के सानिध्य में बुधवार को एक और मासक्षमण (महामृत्यृंजय तप) की तपस्या पूर्ण होगी। साध्वीद्वय के सानिध्य में छोटी उम्र 15 वर्ष की उम्र में प्रियांशू संजय मूणत ने गर्म जल के आधार पर 31 उपवास की उग्र तपस्या की है। मंगलवार को दोपहर में राजेंद्रसूरी गुरूपद महापूजन और शाम को एक शाम तपस्वी के नाम भक्ति का आयङ्क्षजन हुआ। जिसमें बाहर से आए भजन गायकों द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। बुधवार को तपस्या की अनुमोदनार्थ तेरापंथ सभा भवन से सुबह 8 बज नवकारसी के बाद तेरापंथ सभा भवन से ढोल-ढमाकों और बैंडबाजों के साथ तपस्वी का भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा। साध्वीद्वय के प्रवचन पश्चात मांगलिक भवन पर स्वामीवात्सल्य का आयोजन होगा। समस्त आयोजन का लाभ मूणत परिवार द्वारा लिया गया है। Post navigation अधिवक्ता पर हमले के विरोध में अभिभाषकों ने सौंपा ज्ञापन अनूप भंडारी आईजा जिलाध्यक्ष मनोनीत