झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- रविवार को तेजा दशमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बामनिया रोड स्थित सत्यवीर तेजाजी महाराज मंदिर पर दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु खवासा पहुंचे और मंदिर में दर्शन-वंदन किया। जहरीले जानवरों के काटने पर बांधी गई तांतिया काटने का दौर भी दिनभर चला। सुबह ग्राम में सत्यवीर तेजाजी महाराज की सवारी भी निकाली गई। पूरे क्षेत्र में ऐसी प्राचीन मान्यता है कि किसी भी व्यक्ति या जानवर को जहरीले जंतु काटने पर तेजाजी महाराज का नाम लेकर एक तांती बांध देने से उसे जहर नही चढ़ता है । इस प्रकार से बांधी गई तांती केवल तेजादशमी के दिन तेजाजी महाराज के मंदिर में दर्शन करने के बाद ही काटी जाती है। वर्षों से तेजाजी का यह साक्षात चमत्कार कई जीवों का जीवन बचा चूका है । Post navigation अहंकार को त्याग कर निर्मल ह्रदय से क्षमा करना सच्ची तपस्या : चारित्रकलाजी प्रश्नमंच में स्पर्धा में कैथोलिक मिशन स्कूल रही टॉप पर