अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट- डीपीएमयू में आयोजित विदाई समारोह में जिला कार्यक्रम प्रबंधक जिला अलीराजपुर में बिताये हुए कार्यकाल की चर्चा करते हुए भावुक हो गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.प्रभाकर नानावरे, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधिक्षक डॉ. प्रकाश ढोके, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.नवलसिंह डावर ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी। इस दौरान डीपीएमयू के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.अजहर अली को धार मुख्यालय पर स्थानान्तरित किया गया। विदाई समारोह में डॉ. अजहर अली ने अधिकारियों के बेहतर तालमेल और निचले स्टॉफ की मेहनत और सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद कहा। डॉ.अजहर अली ने कहा कि उन्हें बतौर प्रशिक्षु अभी तक के कार्यकाल में बहुत कुछ सीखने को मिला है यहां मिले अनुभव को वह अपने आगे के कार्यकाल में बेहतर तरीके से इस्तेमाल करेंगें। डीपीएम यूनिट ने भी दी विदाई डॉ. अजहर अली के बेहतर कार्यकाल का सराहना करते हुए डीपीएम यूनिट के सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस दौरान जिला कम्यूनिटी मोबिलाइजर मुकेश अजनार, आरती तिवारी, जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण अधिकारी आशीष कुमावत, जिला लेखा प्रबंधक बहादुर सिंह चौहान, सिविल इंजीनियर रवि कनेल, विशाल तिवारी, यतिन भावर, बसंती डुडवे, विकास नाथ, राकेश किकरिया एवं अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश अजनार द्वारा किया गया। Post navigation एनसीसी कैडेट्स ने अंगदान की ली शपथ होम्योपैथिक-आर्युवेदिक चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण