झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- तपस्वी भाई सिद्धार्थ भांगु ने आज 9 की तपस्या का पारणा किया। प्रात: नगर में तपस्वी भाई सिद्धार्थ एवं शुभम कोटडिया, श्रेयांश वोहरा, मनीष सेठिया, कुनाल कांसवा का वरघोडा निकाला गया। वरघोडा में बडी तादात में समाजजनों व नगरवासी भी उपस्थित थे। तपस्वी भाईयों का वरघोडा नगर के प्रमुख मार्गो में होता हुआ स्थानीय तेरापंथ सभा भवन पहुंचा। सभा भवन में तपस्वियों का बहुमान कार्यक्रम किया गया। स्वामी वात्सल्य व सभी कार्यक्रम तपस्वी सिद्धार्थ-धनराज भांगु परिवार की ओर से किया गया। भाग्यशालियों का हुआ बहुमान- तपस्वियों का बहुमान तेरपंथ कन्या मंडल से सिद्धा भांगु, प्राची वोहरा, सुरभी, प्रज्ञा कोटडिया, जीनी कालिया ने तपस्वी का विशेष कार्यक्रम कर बहुमान किया। तेरापंथ धर्मसभा से नरेन्द्र कोठारी, अजय वोहरा, अभय कोठारी, प्रदीप पालरेचा, जसकरण कोठारी व तेरापंथ महिला मंडल से मानकुंवर वोहरा, अगुर वोहरा, विमलादेवी कोठारी, मधु कांसवा, शान्ता कोटडिया, व त्रिस्तुतिक जैनश्री संघ से कणकमलजी मांडोत, शैतानमल कुमट, दिनेश मांडोत, अर्जुन सेठिया, संजय माण्डोत, दिलीप माण्डोत ने किया। उक्त जानकारी महेश भांगु ने दी संचालन मुकेश कोठारी ने किया। Post navigation भीमफलिया में चोरों ने सूने पडे सात मकानों के ताले तोड़े, कुछ हाथ न लगा जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में 15 से 30 सितंबर को होगी जनचौपाल : जिपं सीईओ चौधरी