झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से एमके गोयल की रिपोर्ट- प्रदेश में भारी बारिश एवं बाढ़ से कई लोगों को भारी नुकसान यहा तक कई लोग बेघर हो गए। राणापुर मंडल प्रभारी लक्ष्मण सिंग नायक व जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनीता गोविन्द अजनार की उपस्थिति में बाढ़ पीडि़त के लिये राहत कोष जनता से एकत्रित किया गया। नगर की जनता से पूरा सहयोग मिला और जनता ने 25100 रुपए चंदा दिया। भाजपा के लोग एकजुट होकर नगर की गलियो में राहत कोष नुमा पात्र लेकर निकले। इस अवसर पर जिला महा मंत्री थावरसिंह भूरिया, मंडल महामंत्री ललित बंधवर, वरिष्ठ छगन लालजी प्रजापति, राजेंद्र उपाध्याय, गोविन्द अजनार, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल राठौर, नाथू सिंह बामनिया, दिनेश राठौर, भंवरसिंह बिलवाल, कलम सिंह भाभोर, शेलेन्द्र सिसोदिया, शेलेन्द्र सोलंकी, विधायक प्रतिनिधि रामेश्वर नायक, चेनसिंग भजन, प्रकाश राठौड़, कांतिलाल प्रजापति उपस्थित थे। Post navigation बालू रेत से महिलाओं ने अखंड सौभाग्य के लिए किया भगवान गौरी शंकर का पूजन मंगल मुहूर्त में विराजेंगे गौरी पुत्र गणेश