झाबुआ Live के लिए ” पेटलावद ” से ” हरीश राठौड ” की रिपोर्ट ।जनपद पंचयात सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ अनुराग चौधरी ने सचिवो और रोजगार सहायको की बैठक ली। जिसमे बारी बारी से प्रत्येक पंचायतो में चल रहे रोजगार ग्यारंटी , भारत निर्माण , इंदिरा आवास सहित अन्य योजनाओ की समीक्षा की गई। बैठक में भुगतान को लंबित दिखाये जाने और शौचालयो के निर्माण में तेजी लाने के लिये श्री चौधरी ने सख्त चेतावनी देते कहा की तय सीमा में अगर नहीं प्रगति नही हुई तो तो दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर अति. मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती निशीबाला सिंह , एसडीएम सीएस सौलंकी ,सीईओ वी एस रावत सहित जनपद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। Post navigation कृषि अधिकारियों ने किया फसलों का निरीक्षण रोजगार सहायकों, सचिवों की बैठक में सीईओ जिपं ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने की दी हिदायत