झाबुआ लाइव के लिए मदरानी से हितेंद्र पांचाल की रिपोर्ट- ग्राम परवलिया में स्टेट हाइवे थांदला-लिमड़ी मार्ग गंगोत्री टोल नाके पर रोड की अत्यधिक हालात खराब होने से टोल नहीं दिए जाने पर टोल के लोगों द्वरा पहले से गुंडों को बैठाकर काकनवानी से नरेश अमृतलाल पंचाल पर जानलेवा हमला किया। इसके बाद गांव लोगों द्वारा बीच बचाव करने पर टोल पर रह रहे गुंडों ने गाली-गलौच व मारपीट की। इसके बाद गुस्साएं लोगों ने तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस को 100 डायल को सूचना संदीप पंचाल द्वारा की दी गई उसके बावजूद पुलिस वहां पर काफी देर बाद पहुंची। पुलिस केस बनवाने को लेकर गुंडों द्वारा लोगोंं को धमकी भी दी गई अब यहां से निकले तो मर्डर भी कर देंगे इसके बाद गुस्साएं लोग काकनवानी थानेे पर पहुंचे और टोल पर रह रहे गुंडों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। ———————– Post navigation अलग-अलग घटनाओं में मौत पदोन्नति को लेकर हो रहे भेदभाव पर शिक्षक लिखेंगे मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड