अलीराजपुर लाइव के लिए रिजवान खान की रिपोर्ट- जिले के थाना बखतगढ क्षेत्र के अंतर्गत बिलझरी सिलोटा रोड पर सफेद रंग की बिना नम्बर की बाइक के चालक इडला डोडवे ने एक अन्य बाइक चालक को टक्कर मार दी जिसमें बैठी वेस्तीबाई पति वकील उम्र 22 साल निवासी आम्बी की मौत हो गई। वही ग्राम आम्बुआ मे कालु के खेत के पास नाले के पेड़ पर चढ़कर वह पत्ते तोड़ रहा था कि अचानक फिसल गया और नाले में गिरने तथा डूबने से मौत हो गई। एक अन्य घटना में सियाली तालाब में 55 वर्षीय बाथू की डूबने से मौत हो गई। वहीं जोबट थाने के चमारबेगड़ा की निवासी भूरीबाई की सांप के काटने पर मौत हो गई। Post navigation 27 मार्च को हुए कत्ल का पुलिस ने किया पर्दाफाश थांदला-लिमड़ी टोल बैरियर पर टोल टैक्स नहीं देने पर टोल संचालकों ने की मारपीट, मामला दर्ज