अलीराजपुर Live के लिए ” फिरोज खान” बबलू” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । अलीराजपुर जिले की ” चांदपुर” पुलिस ने विगत दिनो हुए एक अंधे खून का खुलासा कर दिया है दरअसल दो भाई एक ही प्रेमिका से दिल लगा बैठे ओर प्रेमिका भी दोनो भाइयो को लालीपाप देती रही । परिणाम यह निकला कि बडे भाई ” डुंगरिया” ने अपने छोटे भाई ” भलिया” की हत्या कर दी ओर फरार हो गया था । चांदपुर थाना इंचार्ज एम के रघुवंशी ने बताया कि दिनांक 27 माच॔ 2016 को ” आगलगोटा” गांव मे ” भलिया” की सिर कुचली लाश बरामद हुई थी जिसकी जांच एसपी ” कुमार सोरभ” के नेतृत्व & माग॔दश॔न मे की गयी । रघुवंशी के अनुसार गुजरात के “फेरकुंआ” की एक युवती से पहले बडे भाई डुंगरिया को मोहब्बत हो गयी थी दोनो के बीच शारीरिक संबध हो चुके थे इसी बीच छोटा भाई भलिया भी काम करने गुजरात पहुंच गया ओर उसे भी अपने भाई की प्रेमिका से मोहब्बत हो गयी ओर भाई की प्रेमिका भी उसकी तरफ आकर्षित हो गयी ओर सभी तरह के संबध हो गये । इसी बीच बडे भाई को इसकी भनक हो गयी ओर दोनो के बीच विवाद हो गया । बीते दिनो दोनो भाई एक दूसरे से झगड चुके थे ओर अंत मे अपने दो साथियो के साथ मिलकर अपने भाई की हत्या कर दी । लेकिन अब ना प्रेमिका मिली ओर भाई भी खो दिया । पुलिस ने तीन आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया है Post navigation पारा के समीप आयसर मे 4 गाये मृत मिली धार्मिक आस्था के केन्द्रों व मंदिरों पर हुआ नवदुर्गा चल समारोह के कॅलेंडर का विमोचन