झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- 1 अक्टूबर को शारदेय नवरात्रि के प्रथम दिन प्रदेश का भव्यतम नवदुर्गा चल समारोह जो पूरे प्रदेश मेंं अपनी छाप छोड़ चुका है। इसी कडी में इस सांस्कृतिक आयोजन को भव्य रूप देने के लिए ग्रामीण अंचल परवलिया रणछोड़ राय मन्दिर पर राजगढ़ नाका द्वारा विशाल चल समारोह के कॅलेंडर का विमोचन दोपहर 3 बजकर 3 मिनट पर किया गया जिसमे आशीष पटेल, खुशाल सिंगाड़, भगवानलाल पाटीदार, नाथूलाल पाटीदार, हरीश पांचाल, राजेश पांचाल, राजाराम पाटीदार, श्रवण पाटीदार, संजय पाटीदार, मीठुसिंग गणावा, कमलेश पाटीदार, जितेंद्र पांचाल, विजय पाटीदार, नितेश पाटीदार, पवन पांचाल समेत गांव के कई वरिष्ठ लोग मौजूद थे। —————— Post navigation राष्ट्रसंत के खिलाफ अश्लील टिप्पणी पर जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन, की कड़ी कार्रवाई की मांग धार्मिक आस्था के केन्द्रों व मंदिरों पर हुआ नवदुर्गा चल समारोह के कॅलेंडर का विमोचन