झाबुआ। जिला कांग्रेस द्वारा इन दिनों चल रहे पर्यूषण महापर्व और महावीर जयंती की जिले के समस्त जैन समाजजनों को शुभकामनाएं दी एवं बताया कि यह आत्ममंथन का पर्व है एवं क्षमा याचना करने का पर्व है। सांसद कांतिलाल भूरिया ने समस्त ससंदीय क्षेत्र के समाजजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यूषण महापर्व त्याग और तपस्या का महापर्व है। इन दिनों में समाजजन विवेक जागृति के साथ आत्मा का परिमार्जन करते है। पर्यूषण महापर्व हमें सचेत करना और आत्म निर्भर बनाना सिखाता है। यह भवसागर से पार उतारने वाली एक अनूपम नौका है। आत्म रूपी हंस को निर्मल करने वाला एक मानसरोवर है। जिला पंचायत एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया ने बताया कि पर्यूषण पर्व क्षमा वीरस्य भूषण और परस्परोपग्रहो जीवानाम जीयो और जीने दो भगवान महावीर स्वामीजी का भी यही संदेश है। उन्होंने महावीर जयंती की समस्त जैन समाज को बधाई दी।
क्षमा मांगी जाती है
जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने बताया कि पर्वाधिराज महापर्व पर्यूषण के दौरान सवत्सरी पर्व भी आता है। इस दिन समाजजनों द्वारा एक-दूसरे से भूल-चूक हुई गलतियों के लिए क्षमायाचना की जाती है। युवा कांग्रेस नेता डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि पर्यूषण महापर्व प्रतिवर्श नई उमंग, नई तरंगे, नए आत्मविश्वास के साथ आत्म जागृति का अनुपम संदेश लेकर आता है और इसे समाजजन विवादों को भूलकर करूणा और मैत्रीभाव से मनाते है एवं एकता का परिचय देते है। पर्वाधिराज पर्यूषण महापर्व एवं महावीर जयंती की जिले के समस्त जैन समाजजनों को पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, वालसिंह मेड़ा, रतनसिंह भाबोर, रमेश डोशी, प्रकाश रांका, वीरेन्द्र मोदी, जितेन्द्रप्रसाद अग्निहोत्री, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट, आचार्य नामदेव, लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया, सांसद प्रतिनिधि गौरव सक्सेना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह राठौर लाला, रूपसिंह डामोर, गेंदाल डामोर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बंटू अग्निहोत्री, रिंकू रूनवाल, हितेश कांठी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाबोर, विजय भाबोर आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *