झाबुआ Live के लिए ” राणापुर” से ” मयंक गोयल” की रिपोर्ट । राष्ट्रिय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत राणापुर से तीन जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चो को उपचार हेतु मेदांता हॉस्पिटल इंदौर भेजा गया। आज सुबह 8 बजे अनाज व्यापारी संघ राणापुर के अध्यक्ष श्री राजेंद्र गोयल एवं सचिव श्री योगेश पोरवाल एवं पांचाल समाज के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री कन्हैयालालजी पांचाल एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिकित्सा अधिकारी डॉ लोकेश दवे द्वारा हरी झंडी दिखाकर एवं शुभकामनाओ सहित तीनो बच्चो और उनके परिवार को इंदौर रवाना किया गया। आर बी एस के कार्यक्रम के अंतर्गत उक्त बच्चो की जाँच से लेकर सम्पूर्ण इलाज निशुल्क होगा । Post navigation केंद्रीय मंत्री ने किया अस्पताल का उद्घाटन खट्टाली में नि:शुल्क नेत्र शिविर संपन्न