सलमान शैख़@ झाबुआ Live सिविल अस्पताल पेटलावद के डॉक्टरों पर मरीजों का बोझ नहीं रहेगा और न ही मरीजों को डॉक्टर न मिलने पर ओपीडी में दिनभर के इंतजार के बाद बिना दवा के लौटना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 3 एमबीबीएस डॉक्टरों को यहां नियुक्त किया गया है। पहले सांवेर में अपनी सेवाएं दे रहे आशीष मेरावण्डिया, दूसरे डॉक्टर के रूप में अयोध्या नगर भोपाल में सेवाए दे रही कल्पना भकोरिया और तीसरे डॉक्टर के रूप में नागेश्वर मरगाला जो इंदौर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब इन तीनो को पेटलावद भेजा गया है। उम्मीद है ये डॉक्टर जल्द ही ज्वाइन कर सकते हैं। अब पेटलावद हॉस्पिटल में मरीजों को डॉक्टर नहीं मिलने और डॉक्टरों को कमी के चलते एक-दूसरे का काम देखने से राहत मिल सकेगी। Post navigation विधायक कांतिलाल भूरिया मतदाताओं-कार्यकर्ताओं का आभार जताने पहुंचे शहर, नागरिकों ने किया जोशीला स्वागत बजरंगबली को छप्पन भोग लगाकर अन्नकूट महोत्सव मनाया