अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ीखट्टाली विजय माली की रिपोर्ट- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ी खट्टाली में जीवन ज्योति हेल्थ सर्विस मेघनगर द्वारा नि:शुल्क नेत्र शिविर गुरुवार को आयोजित किया गया। हेल्थ सर्विस के डॉ. विकास जायसवाल ने बताया कि इस शिविर में अधिक से अधिक नेत्र रोगियों की जांच नि:शुल्क की गई है। अधिक लोगों इस शिविर में भाग लिया तथा जिन लोगों को मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई है। उन रोगियों को दृष्टि नेत्रालय दाहोद भेजा गया है वहा पर इनका नि:शुल्क उपचार किया जायेगा तथा दवाईया भी नि:शुल्क दी जायेगी। जिन रोगियों को लैंस लगने वाले होंगे उन्हें लैंस भी लगाए जाएंगे व जिन्हें चश्मे की आवश्यकता होगी उन्हें चश्मे भी दिए जाएंगे। Post navigation प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के एलइडी नहीं मिल रहे डाक घर में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की तीर मारकर की हत्या