अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट- अलीराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खरखड़ी कुट बड़ी फलिया में गुरुवार की शाम एक युवक की तीर मारकर हत्या कर दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी इडलिया धनसिंह, दीतलीबाई पति इडलिया व रमेश पिता इडलिया को पुराने झगड़े की रंजिश को 19 वर्षीय युवक थानसिंह केमता को तीर मार दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब मृतक के परिवाजनों ने उन्हें देख लिया तो वे भाग निकले। ————————– तीन स्थाई वारंटी गिरफ्तार थाना अलीराजपुर पुलिस ने स्थाई वारंटी केमला भूरसिंह को, चांदपुर पुलिस ने वारंटी सुरभिन भुलिया व माधु केकडिया को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। Post navigation 70-70 हजार रुपए में आरोपियों ने थमाए फर्जी नियुक्ति पत्र कलश यात्रा में नारियल की जगह तुलसी का पौधा रखकर कन्याएं लोगों को देगी ग्रीन खवासा-क्लीन खवासा का संदेश