झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- अणु पब्लिक स्कूल मे छात्र परिषद का गठन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती के चित्र पर अतिथि पीटीआई विजय जोशी, ट्रस्टी प्रदीप गादिया एवं प्राचार्य प्रमोद नायर द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। पश्चात छात्रों के विभिन्न समूहों द्वारा मार्चपास्ट प्रदर्शन किया गया एवं गत वर्ष पदाधिकारियों द्वारा नवीन पदाधिकारियों के पदभार सौंपे गए। छात्र संघ अध्यक्ष यश नागर एवं मुस्कान गादिया द्वारा विद्यालय में ध्वजारोहण किया। अतिथियों द्वारा पदाधिकारियों की शपथ विधि पारम्परिक रुप से सम्पन्न करवाई गई। कार्यक्रम का संचालन राजेश मावी,सिलवेस्टर सौरेंग एवं सपना पांडे द्वारा किया गया एवं आभार मुस्कान गादिया द्वारा किया गया। Post navigation एयरटेल के टॉवर पर लगे दो एंटिना, उपभोक्ता हुए प्रसन्न पांच दिवसीय रोग प्रतिबंधात्मक व उपचार शिविर में 4690 लोगों ने पिया काढ़ा