झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
13 वर्षीय नाबालिग लड़के की गुमशुदगी का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार असालिया निवासी विनोद पिता बालू कटारा के द्वारा पुलिस थाना पेटलावद में आवेदन देते हुए बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र सचिन उर्फ गोलू कटारा जो कि हाईस्कूल अमरगढ़ में कक्षा 9वीं का छात्र है 29 अगस्त सोमवार को टेम्पो में बैठकर स्कूल के लिए निकला था किंतु उसके बाद आज दिनांक तक वह घर नहीं पहुंचा। आवेदक पिता विनोद ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर परिजनों द्वारा खोजबीन भी की गई। इस मामले मे पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।
सचिन कटारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *