-कीचड़ से सने मार्गो से निकलते स्कूली बच्चे।-कीचड़ से सने मार्गो से निकलते स्कूली बच्चे।

झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट-
ग्राम पंचायत झकनावदा यूं तो जिले की सबसे बड़ी व विकसित पंचायतों में गिनी जाती है, परन्तु लगता है विकसित पंचायत के दावे केवल कागजों पर ही है। ग्राम पंचायत झकनावदा में चारों ओर कीचड़ का अम्बार लगा हुआ है।
बस स्टैंड से लेकर नगर सना है कीचड़ में- झकनावदा के स्थानीय बस स्टैंड पर उतरते ही यात्रियों को कीचड़ रूबरू होना पड़ता है। झकनावदा में कीचड़ से सने बाजारों के साथ इंद्रा कॉलोनी, शंकर मंदिर आदि क्षेत्र भी कीचड़ से भरे पड़े हैं लेकिन ग्राम पंचायत है कि उसके कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। ग्राम पंचायत की साफ-सफाई को लेकर उदासीनता अब राहगीरों को भारी पडऩे लगी हैं लोगों के कपड़े तो कीचड़ से खराब तो हो ही रहे हैं साथ ही मार्ग पर जमा कीचड़ से फिसल बढ़ गई है जिससे दोपहिया चालक गिरने लगे हैं।
स्कूली बच्चें होते हैं परेशान- झकनावदा ग्राम पंयात की उदासीनता से पसरे कीचड़ से आम नागरिकों के साथ ही छोटे बच्चों को भी सामना करना पड़ रहा है बच्चे मार्ग पर जमा कीचड़ से फिसलकर गिर रहे हैं। इसी के साथ ग्राम में बारिश के दिनों में मार्ग पर कीचड़ तथा पानी जमा होने से मच्छरों तथा मक्खियों का जमावड़ा रहता है जिससे ग्राम में गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ चुका है।
जिम्मेदार बोल-
मार्ग में जहां-जहां कीचड़ हैं वहां पर जल्द ही मुर्रम डलवाई जाएगी जिससे लोगों को राहत मिल सकेगी।
                                            – भीमसिंह कटारा सचिव ग्राप
कई बार पंचायत को इस संबंध में अवगत करवाया किन्तु पंचायत में कोई सुनने वाला नहीं है, आए दिन कीचड़ से फिसलकर छोटे बच्चे व बुजुर्ग गिर रहे हैं लेकिन इन सबसे ग्राम पंचायत को कोई लेना-देना नहीं है।
                                                  – शान्तिलाल कासवा, व्यापारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *