झाबुआ Live के लिए ” थादंला” से ” रितेश गुप्ता” की EXCLUSIVE पडताल । यह है हत्या आरोपी युवक ” मयंक हार्डिया “ थादंला के ज्योतिष ” महेंद्र भट्ट ” हत्याकांड मे कुछ नयी चीजे सामने आ रही है । अब नयी बात अनआफीसियली यह सामने आ रही है कि अब खुद थादंला पुलिस यह चाहती है कि शीघ्र ही हत्या आरोपी मयंक की पीआर ( पुलिस रिमांड ) समाप्त हो ओर उसे तुरंत जेल भेजकर अपना पिंड छुडा लिया जाये । आप सोच रहे होगे कि आखिर पुलिस ऐसा क्यो सोच रही है ! तो इसकी वजह हम आपको बताते चलते है वह यह कि ज्योतिष महेंद्र भट्ट साहब ने खुद के साथ सिंह राशि के शख्स के जरिए हादसे का अंदेशा जाता दिया था साथ ही खुद ” मयंक हार्दिया” के बारे मे उनका ज्योतिष ज्ञान यह कहता था कि यह लडका 26 से 28 साल की आयु मे आतमघाती कदम उठा सकता है अब अगर हम उनकी इस आशंका की समीक्षा करें तो खुद मयंक ने जो हत्या की है यह आतमघाती कदम ही है ओर अब पुलिस को यह लगा रहा है कि यह लडका खुद को भी नुकसान पहुंचा सकता है क्योकि वह साइको है लिहाजा पुलिस उस पर रात रात भर निगाह रख रही है । Post navigation ” डा अरुणा गुप्ता” के तबादले से लोगो मे खुशी पुलिस ने पीछा किया तो शराब भरी गाडी पलटा कर भाग निकला आरोपी