झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
जन्माष्टमी पर्व पर नगर में रात्रि में विशेष आयोजन हुए। पुराना बस स्टैंड पर श्री राधा कृष्ण मित्र मंडल के द्वारा प्रमोद घमोला की याद में कोमल डांस ग्रुप के द्वारा प्रस्तुतियां दी गई तो दूसरी ओर नया बस स्टैंड पर श्रीकृष्ण मित्र मंडल के द्वारा विक्रम चौहान की भजन संध्या का आयोजन रखा गया। दोनों ही स्थानों पर आयोजकों के द्वारा अच्छी खासी भीड़ जुटाई गई, देर रात तक कार्यक्रम चले, जिसके पश्चात मटकी फोड आयोजन रखा गया। जिसमें आदिवासियों की टोलियों ने मटकी फोड़कर प्रथम इनाम प्राप्त किया। इसके साथ ही नगर के राधाकृष्ण मंदिर पर भी मटकी फोड़ आयोजन रखा गया। नया बस स्टैंड पर जहां विक्रम चौहान ने भजनों और गीतों ने लोगों को बांधा। वहीं दूसरी ओर पुराना बस स्टैंड पर कलाकारों ने एक से एक नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। भगवान शंकर पार्वती का नृत्य तो कालका मां का स्वरूप सभी ने आए हुए लोगों को बहुत ही आकर्षित किया। पुराना बस स्टैंड पर आयोजन में राकेश मांडोत, लाला चौधरी, नितिन चत्तर, कमलेश भानपुरिया, संजय कहार, अनुपम भंडारी, बाबा व्यास, कमलेश चौधरी, सचिन परमार का सराहनीय सहयोग रहा। वहीं नया बस स्टैंड के आयोजन में मुकेश परमार, कीर्तिश चाणोदिया, दीपक काग, संदीप, राजू निनामा, अनिल चौधरी, अभिषेक चौहान, गजेंद्र नागर, राहुल शुक्ला, रवि राठौर, निलेश परमार, भरत चौहान, रवि पंडित, अनुज धानक, हीरालाल मेडा, मिथलेश परमार आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *