पाकिस्तान की मटकी फोड़कर इस तरह निकला बलूचिस्तान

झाबुआ Live के लिए ” राणापुर” से एम गोयल की EXCLUSIVE रिपोर्ट । 

पाकिस्तान की मटकी फोड़कर इस तरह निकला बलूचिस्तान
पाकिस्तान की मटकी फोड़कर इस तरह निकला बलूचिस्तान

पश्चिमी मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल झाबुआ से आज जन्माष्टमी पर पडोसी देश ” पाकिस्तान ” के लिए युवाओ ने एक शानदार संदेश दिया । दरअसल जिले के ” राणापुर” मे शिवाजी चोक मित्रमंडल की ओर से आज मटकीफोड प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी उस दही हांडी की मटकी के पहले शिवाजी चोक मित्रमंडल के युवाओ ने एक अनोखी मटकी फोडी जिसमे पाकिस्तान लिखा हुआ था ओर उसके आसपास डोर मे पाकिस्तान ओर आतंकवाद विरोधी नारे लिखे हुए थे ओर जैसे ही डंडे से पाकिस्तान लिखा मटका फोडा गया वैसे ही उसमे से एक बडा पोस्टर निकाला जिसमे बडे अक्षरो मे लिखा हुआ था ” बलूचिस्तान तेरे साथ है हिंदुस्तान ” ओर इस पाकिस्तानी मटकी के फुटते ही युवाओ ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाये ओर भारत माता का जयकारा किया । इस अनोखी मटकी के फुटते ही मोजूद जनसमुदाय ने भारत माता का जयघोष किया । इस बारे मे आयोजक ” कमलेश ( टीमू माहेश्वरी एंव निखिल पंडया ने बताया कि देश के लालकिले से पीएम मोदी ने जब बलूचिस्तान को समथ॔न देकर वहा के नागरिको को ताकत दी है तो इस आदिवासी अंचल का युवा भी यही संदेश बलूचिस्तान के लोगो को देना चाहता है । इस अवसर पर मोजूद राणापुर थाना इंचार्ज ” बीएस सिसोदिया ” ने झाबुआ लाइव ” को बताया कि आतंकवाद विरोधी मटकी फोडी गयी है ओर अब दही हांडी फोडी जायेगी ओर पुलिस की ओर से माकूल सुरक्षा इंतजाम किये गये है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *