झाबुआ। शासकीय उत्कृष्ट उमा विद्यालय झाबुआ के होनहार एवं प्रतिभावान छात्र पवन यादव का चयन विभागीय राज्य स्तर शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी छात्र संभावित 23 एवं 24 अगस्त को शहडोल में आयोजित होने वाली विभाग राज्य स्तर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिन्हें सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग झाबुआ शकुंतला डामोर, संस्था प्राचार्य आयशा कुरैशी, उप प्राचार्य उमा वाष्र्णेय, जिला क्रिडा प्रभारी कुलदीप धाबाई, संस्था के व्यायाम शिक्षक योगेश गुप्ता तथा समस्त स्टॉफ ने बधाई देते हुए इनके उज्वल भविष्य की कामना की है। Post navigation एनएसयूआई ने महाविद्यालय का प्रवेश द्वार बंद कर की जमकर नारेबाजी कक्षाएं नहीं होने दी संचालित मशाल जुलूस निकाल कर देशप्रेम का दिया सन्देश