झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगड़वाला की रिपोर्ट- खरडूबड़ी और धांधलपुरा छोटा से रामदेवरा के लिए शुक्रवार को दस बाइक सवार का एक जत्था रवाना हुआ। स्थानीय चामुंडा माता मंदिर पर सभी यात्री एकत्रित हुए जिसके बाद प्रेमसिंह डामोर, रमेश डामोर, रामलाल पंचाल श्यामलाल पंचाल ने सभी यात्रियों को तिलक लगाया और हरी झंडी दिखाकर यहां से धार्मिक यात्रा के लिए रवाना किया। इसी तरह धाधलपुरा छोटा से शनिवार को दस बाइक सवार रामदेवरा के लिए रवाना हुआ यहां के कालूसिंह और उपसरपंच पति जुवानसिंह ने सभी यात्रियों का का स्वागत किया। यह यात्री बाइक से रामदेवरा पहुंचे और दस पश्चात वहां लौटेंगे। Post navigation एक माह तक चले मासपारायण का हवन के साथ हुआ समापन बारिश की फुहारों के बीच निकला 33 उपवास करने वाली इंदिरा भंसाली का वरघोड़ा