झाबुआ। सस्ती सोने-चांदी खरीदने के लालच में झाबुआ जिले के बड़ीनल्दी गांव पहुंचे गुजरात राज्य के मेहसणा के सुरेश राजपूत को चार लुटेरों ने लूट लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटड़ा के रहने वाले खातरा पुनिया भाबोर व कलसिंह बीजिया भूरिया तथा उनके दो अन्य साथी पांजू भाबोर व रूपा नाथिया भूरिया निवासी कुंडला ने अपने पहचान के मेहसाणा (गुजरात) में इंदिरा नगर के रहवासी सुरेश राजपूत को फोन लगाया कि चंद्रावती में वे जब एक जगह खुदाई कर रहे थे उस दौरान उन्हें सोना-चांदी के बेशकीमती आभूषण मिले है, जिसे वे बेचना चाहते हैं। बस इसी लालच में सुरेश राजपूत फंस गया और वह अपनी कार से आनन-फानन में बड़ी नल्दी पहुंचा। स्थानीय नाले के समीप ही चारों आरोपी आए और उससे 1 लाख 88 हजार रुपए नकदी व चार मोबाइल देशी कट्टे की नोंक पर लूट कर रफुचक्कर हो गए हैं। थाना कोतवलाी पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 394 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। Post navigation शहीदों को स्मरण कर कल्याणपुरा में निकली बाइक तिरंगा यात्रा गौप्रेमियों ने 12 गौवंशीय पशुओं से भरी आइशर को पकड़ा, पुलिस नहीं करती कार्रवाई