9झाबुआ लाइव के लिए thandla से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
श्री शेषावतार कलाजी नागेश्वर कल्याणधाम शक्तिपीठ पर शुक्रवार श्रावण शुक्ल अष्टमी पर कल्याण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कलाजी महाराज की प्रतिमा एवं मंदिर परिसर का पुष्पों से आकर्षक श्रंगार किया गया। प्रात: 11 बजे कल्लजी महाराज की महाआरती की गई एवं 12 बजे जन्मोत्सव मनाया गया। अवसर पर कल्याण ज्योति पुस्तक का विमोचन संत नारायण गुरुजी एवं श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसादी का आयोजन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक रतनसिंह भाबर, महेशचन्द्र सोन, राजेन्द्र पाठक, ओपी रामावत, बीएल गुप्ता, स्वरुप श्रीवास्तव, संजय भाबर, कपिल पाठक, सूरज बरमंडलिया, कमल, गजेन्द्र चौहान, भूपेंद्र सिसौदिया, मनीष नागर, प्रमोद निगम, नीरज जानी, गोविंद प्रजापत, हर्ष नागर व राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र से आए भक्तजनों ने मौजूद रहकर धर्मलाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *