झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- नर्मदा झाबुआ बैंक द्वारा गुरुवार को एक केम्प के माध्यम से ग्राम भेरूपाड़ा में वितरित किए गए। बैंक ग्राहक एटीएम के माध्यम से बिना बैंक में जाए 24 घंटे पेसा निकाल सकेगा। झकनावदा शाखा द्वारा समय समय पर सभी ग्रामों में कैैंप के माध्यम से एटीएम वितरित कर दिए गए है। पहली बार यह एटीएम ग्राहक को बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में एक्टिव करना पड़ेगा, उसके बाद ग्राहम किसी भी बैंक के एटीएम से राशि निकाल पाएगा। अभी निकासी हेतु बैंक द्वारा लिमिट दी गई है, आने वाले समय में बैंक द्वारा इस लिमिट को बढ़ाया दिया जाएगा। एटीएम वितरण शाखा प्रबधंक दुर्गेश यादव व कियोस्क संचालक मितेश जैन, प्रवीण यादव, मेहसरसिंह, पुष्पेन्द्र सिंगाड द्वारा किए गए। इस कार्य हेतु ग्रामीणों का अच्छा सहयोग रहा। Post navigation परमात्मा पर विश्वास रखने वालाए निराश नहीं होता- कल्लाजी महाराज 750 बालक-बालिकाएं जर्जर स्कूल भवन में पढऩे को मजबूर, जिम्मेदार उदासीन