3 धूमधाम से मनाया कल्लाजी का जन्मोत्सव
निकला विशाल चल समारोह
झाबुआ। अम्बे नागणेचा कल्लाजीधाम गोविन्द नगर झाबुआ पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शेषावतार वीर कल्लाजी राठौर का जन्मोत्सव गुरूवार को पूरी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। पूरे मंदिर को सुंदर रूप से सजाया गया तथा कल्लाजी महाराज का विशेष श्रृंगार किया गया। कल्लाजी महाराज के जन्मोत्सव पर प्रातरूकाल से श्रद्धालुओं का मंदिर मे तांता लगा तथा बैंडबाजों एवं ताशो ढोलों के संगीत में प्रातरू 7 बजे कल्लाजी का विशेष अभिषेक कर रूद्राभिषेक किया गया। कल्लाजी के जन्मोत्सव पर नगर सहित दूर दूर से लोगों ने आकर अपना मत्था टेका। दोपहर 12 बजे कल्लाजी धाम से कल्लाजी महाराज रथ में बिराजित होकर नगर भ्रमण को निकलेए बैंडबाजों एवं नासिक के ढोल ताशों की संगीत मय स्वर लहरियों के साथ शोभायात्रा निकली जिसमें गादीपति मंहत संतोष गेहलोत विराजित थे। जुलूस में सबसे आगे अश्वारोही युवक हाथ मे ध्वज लेकर चल रहे थे। राजवाडा चौक होकर लक्ष्मीबाई मार्ग से होकर थांदला गेटए बस स्टैंड होता हुआ चल समारोह मेन मार्कट से होकर आजाद चौक से कल्लाजी धाम पहुंचा। नगर में जगह जगह चल यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। चल समारोह के बाद कल्लाजी की महाआरती की गई। और कल्लाजी के दरबार में गादी का बहुप्रतिक्षित आयोजन किया गया जिसमें कल्लाजी महाराज ने गादीपति संतोष गेहलोत के माध्यम से प्रत्येक श्रद्धालु को आशीर्वाद प्रदान कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया। सायंकाल सभी श्रद्धालुओंं के कल्लाजी धाम में महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *