श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष।

झाबुआ लाइव के लिए पारा से राजा सरतलिया की रिपोर्ट-
भाजपा के वरिष्ठ नेता व क्षेत्र के दबंग नेता ठाकुर विजेन्द्र सिंह राठौर की द्वितीय पुण्यतिथि पर जिले भर के भाजपा नेताओं व नागरिकों ने स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दो वर्ष पूर्व एक दुर्घटना में अचानक काल कवलित हुए पारा क्षेत्र व जिले के नेता ठाकुर विजेन्द्र सिंह राठौर को उनकी द्वितीय पुण्यतिथि याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने कहा कि विजेन्द्र भैया दंबग नेता थे वर्तमान मे भाजपा को उनकी कमी खल रही है। उनके अचानक चले जाने से क्षेत्र के राजनीतिक गलियारे में एक रिक्तता आ गई है। वहीं सीसीबी के चेयरमैन गौरसिंह वसुनिया ने कहा ठाकुर विजेन्द्र सिंह बहुत ही स्वाभिमानी थे वे जो कहते थे वो कर दिखाते थे। श्री वसुनिया विजेन्द्र सिंह के साथ बिताए कई संस्मरणों को सुनाया व कहा कि उनके चले जाने से सबसे ज्यादा नुकसान यदि किसी को हुआ है, तो वह गौरसिंह को हुआ। आज मुझे राजनीतिक क्षेत्र में उनके जैसी सलाह देने वाला कोई नही है। इस अवसर पर प्रकाश छाजेड़ ने कहा कि क्षेत्र में ठाकुर साहब उनके नाम से ज्यादा काम से जाने जाने जाते थे। ग्रामीणों का कोई भी काम हो पूरी तत्परता से करवाते थे। इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भावसार, सीसीबी चेयरमैन समेत जनपद सदस्य कुवंर गजेन्द्रसिंह राठौर भाजपा मंडल अध्यक्ष ओकारसिंह डामोर, प्रकाश छाजेड़, ठाकुर विक्रम सिंह राठौर, ठाकुर ब्रजराजसिंह राठौर, कुंवर नरेश प्रतापसिह राठौर ने ठाकुर विजेन्द्र सिंह राठौर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर सुरेश कोठारी, अमृत राठौर, शुभम सोनी, धनराजमल वोहरा, नगीन छाजेड, सेकु रावत, दिलीप किराड, कुंजरसिंह रावत, दिलीप डावर, मडु खराड़ी, राकेश केलवा प्रकाश प्रजापत, महेश कांठी सहीत नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *