झाबुआ। चायना द्वारा अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर लगातार भारत विरोधी गतिविधियां संचालित करने और आंतकवाद के मामले में पाकिस्तान का समर्थन करने के कृत्य का शहर की सामाजिक संस्थाएं सोमवार शाम को विरोध करेगी। विरोध स्वरूप चायना की सामग्रियों की होली जलाई जाएगी। यह जानकारी देते हुए आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट के संस्थापक सचिव नीरजसिंह राठौर ने बताया कि चायना द्वारा निरंतर भारत विरोधी गतिविधियों का संचालन किया जाता है। एनएसजी की सदस्यता में भी चायना द्वारा विरोध करने पर भारत को सदस्यता नहीं मिल पाई, जिसका सामजिक संस्थाओं ने विरोध जताया है। राठौर ने बताया कि विरोध स्वरूप आसरा ट्रस्ट के बेनर तले सोमवार शाम 6 बजे विरोध कार्यक्रम होगा। जिसमें चायना की सामाग्रियों की होली जलाई जाएगी। उक्त आयोजन को सफल बनाने की अपील यशवंत भंडारी, संस्थापक अध्यक्ष राजेश नागर, सेवा प्रकल्प परार्मशदाता अजय रामावत, अध्यक्ष जयेन्द्र बैरागी, सचिव कमलेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष रविराजसिंह राठौर, जयंतीलाल राठौर, सुधीर कुशवाह, मनोज जैन, राजेन्द्र सोनी, घनश्याम भाटी, मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, राधेश्याम पटेल, इंदरसेन संघवी आदि द्वारा समस्त सामाजिक संस्थाओं से की गई है।
Trending
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की