झाबुआ Live के लिऐ ” मुकेश परमार ” की  EXCLUSIVE रिपोर्ट

IMG_20160423_151032

चीन दोरै से कल राजधानी भोपाल लौटे सीएम ” शिवराजसिंह चौहान ” ने आज दोपहर राजभवन जाकर ” राज्यपाल ” महामहिम रामनरेश यादव से मुलाकात की । इस मुलाकात को प्रशासनिक गलियारे में जहा नियमानुसार की गयी मुलाकात कहा जा रहा है क्योकि विदेश दौरे की जानकारी मुख्यमंत्री को ओपचारिक मुलाकात कर राज्यपाल को देने का एक प्रोटोकाल बना हुआ है वही प्रशासन का एक धडा कह रहा है कि इस प्रोटोकाल के अलावा सीएम राज्यपाल की तबीयत का हाल चाल जानने पहुंचे है क्योकि राज्यपाल की तबियत विगत सप्ताह नासाज रही थी । वही सियासी हलकों मे माना जाने रहा है कि इस मुलाकात के बहाने सीएम अपने मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय करेगे । सीएम 29/30 मे तारीख चाहते है । वही हमारे सुत्र बता रहे है कि झाबुआ से ” निर्मला भूरिया ओर अलीराजपुर से नागरसिंह चौहान ” के नाम पर शिवराज विचार कर सकते है संभव है कि दोनो मे से किसी एक को मंत्री बनाया जाये । लेकिन दोनो मे से कोन बनेगा यह हम आपको शपथ के पहले ही जरुर बतायेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *