जितेंद्र वाणी, नानपुर जिले के नानपुर से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सेजगांव में गुरुवार शाम एक 26 वर्षीय युवक के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। युवक की पहचान सेजगांव निवासी मुले सिंह पिता कल सिंह चौहान (26) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब बड़े पुल के नीचे नदी के गहरे पानी के पास युवक के कपड़े पड़े हुए देखे गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर युवक के पानी में डूबने की आशंका गहरा गई। हादसे की खबर मिलते ही तहसीलदार मंजू डावर और नानपुर थाना प्रभारी राजेश डावर अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिला प्रशासन और पुलिस की टीम द्वारा युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। पानी अत्यधिक गहरा होने के कारण शव (रेस्क्यू) को बाहर निकालने के लिए गोताखोरों की विशेष टीम को बुलाया गया है, जो शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू करेगी। Post navigation गोशाला में भागवत कथा श्रवण करना सौभाग्य की बात : पं. प्रकाशजी दुबे