थांदला। शासकीय महाविद्यालय थांदला में दिनांक 14 नवंबर 2026 से 16 नवंबर 2026 तक जननायक भगवान बिरसा मुंडा की गौरव गाथा एवं देश के प्रति जनजाति नायको के योगदान विषय पर साहित्यिक- सांस्कृतिक कार्यक्रम यथा जनजाति नृत्य, नाटक,भाषण, निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या मामा भील, भीमा नायक एवं अन्य जनजातीय नायकों के शौर्य , साहस व बलिदान पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पीटर डोडियार द्वारा जनजाति नायको के जीवन पर प्रकाश डाला गया। डॉ मीना मावी द्वारा जनजाति नायकों की प्रेरक कथाएं सुनाई गई। कार्यक्रम का संचालन प्रो. शिवराज सिंह मुवेल एवं डॉ राकेश गिरवाल ने किया। इन कार्यक्रमों में डॉ.छगन वसुनिया, प्रो. मुकेश डामोर,प्रो. सुनील भाबोर,प्रो. विजय मावी,प्रो.प्रमिला भूरिया प्रो. मीनाक्षी चौहान, प्रो. स्वाति नावड़े, प्रो. सावित्री बामनिया, डॉ. केसर सिंह डोड़वे,प्रो. अमर सिंह मंडलोई क्रीड़ा अधिकारी डॉ विजय देवल, लाइब्रेरियन डॉ. करण सिंह बामनिया.दिनेश मोरिया सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की सफलता में अजय मोरी, रमेश डामोर, विजय सिंगाड़ एवं गुड्डी देवल ने अपना योगदान दिया। Post navigation तत्वज्ञ पूज्य श्री धर्मेंद्रमुनिजी के थांदला वर्षावास में 20 मासक्षमण, छः श्रेणी तप, दो सिद्धि तप सहित कई तपस्याएं पूर्ण हुई