अजय मोदी, वालपुर श्री शिव मंदिर वालपुर में भव्य अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में ग्रामीणजनों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर धर्मलाभ लिया। पूरे आयोजन में आस्था और धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। महोत्सव को सफल बनाने में जयपाल खरत, लोकेश राठौड़, निलेश, बाबा हरिगिरी, अशोक, राजू मोरी, लक्ष्मीनारायण, अभिषेक, गोपी खरत सहित समस्त माताओं-बहनों एवं ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा। शिव मंदिर समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत बनाते हैं। Post navigation गोशाला में भागवत कथा श्रवण करना सौभाग्य की बात : पं. प्रकाशजी दुबे