ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला

छकतला स्थित पीएम श्री कन्या हाईस्कूल में बाल दिवस पर बैगलेस डे मनाया गया। इस विशेष दिन छात्राओं के लिए पठन-पाठन की जगह विभिन्न रचनात्मक, शैक्षणिक और खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बाल कैबिनेट, दक्षता उन्नयन कार्यक्रम, सभी कक्षाओं में शैक्षणिक रूप से अव्वल रहने वाली और खेलकूद प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। आयोजन को और अधिक यादगार बनाने के लिए विद्यालय परिसर में सामूहिक सह-भोज (मिड-डे मील) का भी आयोजन किया गया। इसमें सभी छात्राओं और शिक्षकों ने एक साथ मिलकर भोजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *