वीरेंद्र बेसर, घुघरी 

शासकीय हाईस्कूल मठमठ के विद्यार्थियों ने संकुल स्तरीय ‘छू लो आसमान’ खेल प्रतियोगिता में खो-खो और कबड्डी में बेहतर प्रदर्शन कर तहसील स्तर पर स्थान बनाया। संकुल प्राचार्य मांगीलाल गरवाल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने पेटलावद स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में दर्शन किए। यहां पं. शिवदास ने उन्हें मंदिर का इतिहास बताया।

इसके बाद विद्यार्थियों ने पुलिस थाना पेटलावद का भ्रमण किया। थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया ने विद्यार्थियों को सामाजिक बुराइयों, अनुशासन और अच्छे कार्यों के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी बाजारों और देर रात होने वाले आयोजनों में समय व्यर्थ करने के बजाय पढ़ाई पर ध्यान दें और अपने माता-पिता व गांव का नाम रोशन करें।

पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को थाना परिसर के विभिन्न कक्षों, रिपोर्ट कक्ष और बंदीगृह की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए है। संकुल स्तर पर चयनित 24 विद्यार्थियों में से 16 विद्यार्थी खो-खो, कबड्डी और 100 मीटर दौड़ में जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *