आलीराजपुर। ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी की मध्यप्रदेश इकाई ने सांगठनिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से जोबट निवासी जनाब शाहरुख खत्री को अलीराजपुर जिले का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव जनाब सैय्यद रियाज़ की सहमति तथा मध्यप्रदेश प्रबंध समिति के सदस्य जनाब मोहम्मद बिलाल खत्री (निवासी खट्टाली, जिला आलीराजपुर) की अनुशंसा पर की गई है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को जिले में कार्यकारिणी का गठन करने और संगठन के विस्तार के अधिकार भी सौंपे गए हैं।

इस जिम्मेदारी का मुख्य लक्ष्य जिले में हज खिदमतगारों को एक मंच पर लाकर मजबूत टीम तैयार करना और आगामी कार्यक्रमों व सम्मेलनों में अलीराजपुर की प्रभावी नुमाइंदगी सुनिश्चित करना है।

उनके मनोनयन पर सोसायटी की राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला इकाई के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुबारकबाद दी है और उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *