लवनेश गिरी गोस्वामी, थांदला रोड

थांदला-मेघनगर मुख्य मार्ग पर ग्राम नौगांवा शीतला माता मंदिर के पास रविवार शाम करीब 7:00 बजे के आसपास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर होने से तीन युवकों की मृत्यु हो गई। जिसमे दो युवको की मौके पर ही मोत हो गई और एक युवक को सिविल अस्पताल थांदला से रेफर किया गया था जिसकी रास्ते मे मौत हो गई।

मृतक युवकों में राज पिता नारायण बारिया उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम नौगांवा, महेश पिता मुकेश परमार उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम नौगांवा, दिलीप पिता गुमान मोरी उम्र करीब 18 वर्ष निवासी ग्राम महुडा, शिवगढ शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *