विजय मालवी, बड़ी खट्टाली

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय पुलिस चौकी बड़ी खट्टाली में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में आपसी भाईचारे, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना था।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह भदौरिया के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति उमठ के मार्गदर्शन में, जोबट एसडीओपी आशुतोष पटेल तथा जोबट थाना प्रभारी विजय वास्कले के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम बड़ी खट्टाली के ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव कार्यक्रम का प्रसारण टीवी के माध्यम से देखा।

भाईचारा और आपसी सद्भाव बनाए रखने का आह्वान

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच चैनसिंह डावर ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ मिलजुलकर रहना चाहिए। आपसी एकता और सहयोग से ही गांव एवं समाज का विकास संभव है। वहीं, पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता ने ग्रामीणों से स्नेहपूर्वक एवं मिलजुलकर रहने का आग्रह किया। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और समर्पण की प्रेरणा देता है।

पुलिसकर्मी, पंचायत प्रतिनिधि एवं विद्यार्थी रहे उपस्थित

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच चैनसिंह डावर, पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता एवं विजय मालवी, पुलिस चौकी प्रभारी मदनसिंह किराड़े, सहायक उप निरीक्षक सरदारसिंह जामोद, छात्रावास अधीक्षक पंकज गुथरिया सहित छात्रावास के विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसके अलावा ग्राम रक्षा समिति के सदस्य मुकेश मावड़ा, थानसिंह मायड़ा, रमेश राठौड़, कृष्णा मसानिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं छात्रगण मौजूद रहे। छात्रावास अधीक्षक पंकज गुथरिया विद्यार्थियों के साथ पूरे कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी ने टीवी के माध्यम से प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम को देखा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रीय एकता दिवस के इस आयोजन ने उपस्थित लोगों को आपसी सद्भाव, सामाजिक समरसता और राष्ट्र की एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *